इंदौर. चंद्रमा कर्क राशि में गोचर
करेगा. राहुकाल प्रातः 09:54 बजे से रात्रि 11:17
बजे तक रहेगा, इस अवधि में कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें।
इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) चंद्रमा
के गोचर यानी राशियों के भ्रमण के आधार पर 27 जनवरी का
राशिफल बता रहे हैं।
मेष- मेष राशि के लोगों को अपने बच्चों
के साथ बिताने का ज्यादा से ज्यादा समय मिलेगा और आज का दिन थोड़ा खुश रह सकता है।
पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और किसी प्राकृतिक स्थान पर साझा किया जा सकेगा। विष्णु
सहस्रनाम का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग लाल और भाग्यशाली अंक 3
वृषभ- वृषभ राशि के लोग किसी मांगलिक
कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। व्यवहार में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान
होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपने ख़र्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें और उन
पर ख़ुशी-ख़ुशी चर्चा करें। राम ॐ महादेवाय नमः का जाप करें
शुभ रंग नीला और शुभ अंक 9
है।
मिथुन- मिथुन राशि के लोग अपने दोस्तों
के साथ ज्यादा समय बिताएंगे. व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। आप किसी बड़ी योजना में
शामिल हो सकते हैं और बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 2
है।
कर्क- कर्क राशि के जातकों को अपने
स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए. व्यापार
में वृद्धि के योग हैं और प्रॉपर्टी के कारोबार में आपको लाभ मिल सकता है। ॐ
गोविंदाय नमो नमः का जाप करें.
भाग्यशाली रंग फिरोजी और भाग्यशाली अंक
3
सिंह- सिंह राशि के लोगों की मुलाकात
किसी जानने वाले से होगी। अपने बच्चों के बारे में ज्यादा चिंता न करें। सामाजिक
गतिविधियों में शामिल होना चाहिए, लाभ होगा। ॐ विष्णवे नमः का जाप करें.
शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 1
है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों की
मुलाकात किसी तेज व्यक्ति से होगी और नुकसान का सामना करना पड़ेगा। कोई भी निवेश
करने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें और अपने बड़ों की सलाह लें, आपको
कुछ अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। स्थिति बिगड़ सकती है. नारायण कवच का पाठ करें। शुभ
रंग एवं शुभ अंक 6
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए
वर्तमान समय अच्छा रहेगा और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। पति-पत्नी के बीच संबंधों
में सुधार आएगा और तलाक संबंधी मामलों का अंत होगा। रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग काला और शुभ अंक 4
है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग अपने
नियमों पर चलेंगे और अपने सिद्धांतों को टूटने नहीं देंगे. किसी के बहकावे में
नहीं आएंगे और अपने सामान और विचारों का सम्मान करेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ
करें.
शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5
है।
धनु राशि – धनु राशि वालों
के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और उन्हें नई गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
किसी भी सामाजिक वातावरण में भाग लेने से पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। शिव
चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 4
है।
मकर- मकर राशि के जातक राजनीतिक
क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज प्रमोशन के योग हैं. आप शिक्षा के क्षेत्र
में प्रगति कर सकते हैं और नए प्रोजेक्ट मिलने से व्यक्तिगत लाभ हो सकता है। शिव
चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग पीला और शुभ अंक 9
है।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को बाहर
जाने का मौका मिलेगा। नौकरी-पेशे से संबंधित लाभ मिलने के योग हैं. किसी मांगलिक
कार्यक्रम में जाना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपको अपने मनपसंद व्यंजन
मिलेंगे। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें.
शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 4
है।
मीन- मीन राशि के लोग रिश्तेदारों के
साथ बाहर घूमने जा सकते हैं और प्राकृतिक जगहों का आनंद भी ले सकते हैं. धार्मिक
आयोजनों में भाग लेना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा
देगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है।