भिलाई शहर. वैशाली नगर विधायक रिकेश
सेन ने वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न समाजों से विधायक प्रतिनिधियों की
नियुक्ति की है। विधायक सेन ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही
संपूर्ण समाज का विकास संभव है. सामाजिक संगठनों के माध्यम से दिया गया संदेश भी
दूर तक जाता है और लोग उसे बेहतर ढंग से समझते हैं। इसलिए वैशाली नगर विधानसभा में
विभिन्न समाजों के विधायक प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है क्योंकि हर समाज के
उत्थान और सुदृढ़ विकास में ही वैशाली नगर विधानसभा का समुचित विकास निहित है।
इस संबंध में विधायक रिकेश सेन द्वारा
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार सिख समाज से हरविंदर सिंह, सिंधी समाज से
मुन्ना मोहन कुकरेजा, विश्वकर्मा समाज से अंकालू विश्वकर्मा, अग्रवाल
समाज से अंशुल अग्रवाल, श्वेतांबर जैन समाज से अंकित जैन, दिगंबर
से आलोक जैन शामिल हैं। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जैन समाज, वैश्य
समाज से कसौंधन नीतू गुप्ता, मालवीय सोनकर समाज से अशोक सोनी,
देवांगन
समाज से यादराम देवांगन, निषाद समाज से राजेश चौधरी, क्षत्रिय
राजपूत समाज से प्रदीप सिंह को अपने समाज का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है।
विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप
अपने समाज को बुराइयों से दूर रखने तथा प्रत्येक सदस्य को शिक्षा, रोजगार
एवं आर्थिक समृद्धि के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनोपयोगी नीतियों से जोड़ने
का निर्देश दिया है। के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।