मेष: बुध का
गोचर आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपको सावधान
रहना होगा, आपके काम में नई चुनौतियां आ सकती हैं। इन 19
दिनों में आपके खर्चे बेहिसाब रहेंगे, जिससे आप परेशान रहेंगे। अपने
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आप बीमार पड़ सकते हैं।
वृषभ: बुध का
राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ और सुखद रहेगा। आपके धन और आय में वृद्धि हो सकती है।
बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा. अगर आप इन 19 दिनों में कोई
निवेश करते हैं तो आपको भारी मुनाफा हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे.
मिथुन: बुध
गोचर का आपकी राशि के लोगों पर मिलाजुला असर रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर
नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा आपके काम बिगड़ सकते हैं। आपको कोई
बीमारी होने की आशंका है। आपको बुधवार का व्रत रखना चाहिए और बुध के बीज मंत्र का
जाप करना चाहिए, लाभ होगा।
कर्क: बुध के
गोचर का कर्क राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अनावश्यक
यात्राओं में समय बर्बाद हो सकता है। 7 मार्च से 25 मार्च के बीच
आपको धन निवेश करने से बचना चाहिए। फिजूल खर्च पर नियंत्रण न रखने पर कर्ज लेना
पड़ सकता है। कार्यस्थल पर धैर्य और संयम से काम लें। क्रोध न करें।
सिंह: आपकी राशि
के जातक सड़क पर सावधानी से चलें क्योंकि आपके साथ दुर्घटना होने की आशंका है। इस
दौरान किसी को पैसा उधार न दें, अन्यथा वापस मिलना मुश्किल हो जाएगा।
परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। दूसरों की सलाह पर किया गया निवेश
आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
कन्या राशि: बुध
का राशि परिवर्तन आपके जीवन में कई तरह की मुश्किलें लेकर आने वाला है। आपको अपने
करियर में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। बॉस को प्रभावित करना आसान
नहीं होगा. अभी किसी नई योजना पर काम न करें क्योंकि सफलता मिलने में कठिनाई हो
सकती है। व्यापारी वर्ग को भी मुनाफा कमाने में कठिनाई होगी।
तुला: आपकी राशि
के जातकों को बुध गोचर के सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना
पड़ सकता है। 7 मार्च से आपको अपने करियर, परिवार
और सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। कामकाज में कठिनाइयां आएंगी, जिससे
आपका मनोबल कमजोर होगा। आपके द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में कठिनाई
आएगी।
वृश्चिक: बुध का
गोचर आपकी राशि के जातकों को सचेत करने वाला है। व्यापार या शेयर बाजार से जुड़े
लोगों को विशेष सावधानी के साथ निवेश करना चाहिए क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की
आशंका है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी
के साथ धैर्य और संयम से व्यवहार करना चाहिए।
धनु: बुध का
राशि परिवर्तन आपको धन संचय करने की सलाह दे रहा है। इस अवधि में बिना विवेक के
निवेश करने से आपका पैसा डूब सकता है। पैसा बचाने से आपके कई काम आसान हो जाएंगे।
वाणी मधुर रखेंगे तो काम आसान हो जाएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए समय
कठिन हो सकता है। आपकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मकर: बुध का
गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए शुभ हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों की नई
योजना सफल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी
करने वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान
करना शुभ रहेगा।
कुंभ: बुध के
गोचर से आपकी राशि के लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। खासतौर पर आपको अचानक बड़ा
आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। पुराना
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग
नई नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन: बुध आपकी
राशि में गोचर करने जा रहा है इसलिए अगर आपको कोई बीमारी है तो उस पर ध्यान दें।
लापरवाही मत करो. 7 मार्च से 26 मार्च तक आपको
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
आपको बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।