रायपुर- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने
भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 के अपनी कक्षा में पहुंचने पर
वैज्ञानिकों सहित देशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह
उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का परिणाम है। यह सफलता विकसित भारत की
प्रतिभा को भी प्रदर्शित कर रही है। इसके बाद भारत सूर्य का अध्ययन करने में
दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल हो गया है।