रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज
भक्त माता राजिम महोत्सव में शामिल होने धार्मिक नगरी राजिम पहुंचे। शहरवासियों ने
सूबे के मुखिया का जोरदार स्वागत किया. मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम राजिम आगमन
पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुष्प भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी राजिम पहुंचे. इस दौरान राजिम
हेलीपैड पर महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक
रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, कलेक्टर
दीपक कुमार अग्रवाल, एसएसपी अमित तुकाराम कांबले, डीएफओ
गरियाबंद मणिवासगन एस सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री साय का
स्वागत किया.