जामुल:- नगर पालिका क्षेत्र के
अकलोरडीह सुरडुंग चौराहे के पास 28 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया
जाएगा। नगर निगम सभापति ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि जामुल शहर को सुंदर बनाने के
लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। जिसमें जामुल नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड में
जगह की उपलब्धता के अनुसार चौराहों एवं चारागाहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसी
क्रम में 28 लाख रुपए की लागत से सुरडुंग-शिवपुरी-अकालोर
चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जो हमारी जामुल नगर पालिका की विशेष
पहचान होगी। साथ ही कॉलेज, खेल मैदान और गार्डन पहले से ही बना
हुआ है और इस चौराहे का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा. इससे हमारी जामुल नगर पालिका
की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। विकास कार्यों के साथ-साथ शहर के बड़े चौराहों को भी
विकसित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जो भी काम हो रहा है वह आने वाले
समय में धरातल पर दिखेगा। इस दौरान उपयंत्री के.एन. ताम्रकार, आलोक
सिंह एवं अन्य प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।