मेष राशि
आज आपके काम बनते-बनते रुक सकते हैं।
किसी भी कार्य को करने से पहले आपको अपने बड़ों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। इससे
आपको फायदा होगा. कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक
मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल देगी। आज आपको कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए।
आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने
का प्लान बनाएंगे। आपकी स्थिति बेहतर होगी.
वृष राशि
आज आप जो भी काम करना चाहेंगे, वह
बहुत आसानी से पूरा हो सकता है। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं।
आप किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। आपको अपना मान-सम्मान बनाए रखने के लिए
सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए। आपको अपने विचार दूसरों के सामने खुलकर
व्यक्त करने चाहिए, इससे चीजें स्पष्ट रहेंगी। संतान से सुख
मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
आज बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे।
परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी
मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। लोग आपसे काम
सीखना चाहेंगे. आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए
आप नए कदम उठाएंगे। आज ऑफिस में आपको अपने बॉस से वाहवाही मिलेगी, जिससे
आपका मन और भी प्रसन्न होगा। आपके सारे काम बनेंगे.
कर्क राशि
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं
आसपास पिकनिक स्पॉट पर जाने का फैसला करेंगे। आप किसी समारोह में शामिल होने की
योजना भी बनाएंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा गंभीर रहेगा। आपको अपने बॉस की बातों को
ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी राय देनी चाहिए। आज आपको अपना खान-पान सही रखना
चाहिए। आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।
सिंह राशि
आप अपना अधिकांश समय परिवार के सदस्यों
के साथ बिताएंगे। आज कोई भी निर्णय लेना आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। हालाँकि
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में आज आपके पास काम ज्यादा रहेगा. इस राशि के
शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज वाहन खरीदने के योग बन
रहे हैं। आपके जीवन में बेहतर बदलाव आएंगे। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने घर आ
सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी.
कन्या राशि
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से
पूरा हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक
स्थान पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज
पढ़ाई के प्रति रुझान बना रहेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें
आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा. आज व्यापार में
साझेदारी से लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा।
तुला
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम
करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में
सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का
मौका मिलेगा। आपके अधूरे सरकारी काम आज सुलझ जायेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतर
बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के बारे में भी सोचेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं
में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज आपके सभी काम आपकी इच्छानुसार पूरे
होंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के जो छात्र
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें किसी बड़ी
कंपनी से नौकरी के लिए कॉल आएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार
के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी
कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
धनु
आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की
कोशिश करेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। आने वाले समय
में आपकी महत्वाकांक्षाएं और बढ़ेंगी। आपको जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां भी
मिलेंगी। आज आपको अपनी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आपको कोई
नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका
वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
मकर
आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते
हैं. आपको कुछ घरेलू सामान खरीदना पड़ेगा। किसी से बात करते समय अपने शब्दों पर
ध्यान रखें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। महिलाओं को आज रसोई में काम करते समय
थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आपको बच्चों की सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए।
ज्यादा बाहर का खाना खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सभी रुके हुए काम
पूरे होंगे.
कुंभ राशि
आज आप अपने माता-पिता के साथ शॉपिंग के
लिए जायेंगे। वहां आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा. इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रैवल
से जुड़े हैं उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार में किसी बड़े काम की बागडोर आपको
मिलेगी, जिसमें आप सफल भी होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको
मदद मिलेगी। आपकी योजना सफल होगी। लोग आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नए लक्ष्य
निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपको काम में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
आज काम से फ्री होकर आप आराम महसूस
करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर
जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। कुछ महत्वपूर्ण काम आज आपको फायदा पहुंचाएंगे। इस
राशि के कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात करनी पड़ सकती है।
पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। दोस्तों और परिवार के लिए समय निकालेंगे।
उनकी सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा.