राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए 15 फरवरी तक आवेदन करना होगा।



दुर्ग-दुर्ग जिले में ऑनलाइन राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य एफपीएस मॉड्यूल एवं सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1,77,312 राशन कार्ड धारकों ने नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। 2,97,304 कार्डधारकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ही करने का प्रावधान किया गया है। अत: ऐसे शेष राशन कार्डधारक निर्धारित समय से पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण कर लें।

 

खाद्य नियंत्रक दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशन कार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नवीन संस्करण सीजी पीडीएस-वी 3.3 आज से लागू कर दिया गया है। चूंकि माह के प्रथम सप्ताह में राशन का नवीनीकरण एवं वितरण पूरे प्रदेश में एक साथ किया जा रहा है, इसलिए विभागीय सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण दोनों प्रक्रियाओं में अधिक समय लगने की संभावना है। इसलिए सभी राशन कार्ड धारकों से अपील है कि ऐसे समय में अपना धैर्य बनाए रखें. शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन कार्ड धारकों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में नवीनीकरण का कार्य सिटीजन एप के माध्यम से भी किया जा सकता है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.