भिलाई-वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने
गोस्वामी ब्राह्मण समाज के सक्रिय विपिन कुमार गिरी और भूमिहार समाज के युवा नेता
रमेश सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। गोस्वामी ब्राह्मण समाज एवं भूमिहार
समाज की सामाजिक एवं विकासात्मक प्रगति के लिए विपिन एवं रमेश को विधायक प्रतिनिधि
नियुक्त किया गया है। विधायक रिकेश सेन ने गिरि एवं सिंह को समाज की उत्तरोत्तर
प्रगति के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं को सामाजिक लोगों तक
पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने एवं सरकारी योजनाओं को सामाजिक लोगों तक पहुंचाने
के निर्देश दिये हैं. भारतीय जनता पार्टी की नीति.|