भिलाईनगर- भिलाई
निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा
है। शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों की जनभागीदारी जरूरी है, इसी
के तहत आज जोन 01 नेहरूनगर क्षेत्र से जागरूकता अभियान की
शुरूआत की गई। जोन कमिश्नर की मौजूदगी में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं
ने घर-घर पहुंचकर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने की जानकारी दी। इस दौरान मिशन
प्रबंधक और पीआईयू भी मौजूद रहे, जिन्होंने घर-घर पहुंचकर नागरिकों को
स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटे।
जोन स्वास्थ्य
अधिकारी अंकित सक्सेना ने बताया कि देश के स्वच्छ शहरों की स्वच्छता थीम पर भिलाई
में भी पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत वार्ड 5 में
एक टीम का गठन कर प्रत्येक डोर टू डोर बीट में दो से तीन लोगों को भेजा गया तथा
नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने तथा घर-घर कचरा संग्रहण के लिए आने
वाले वाहन में घरेलू कचरा ले जाने के लिए कहा गया। . इसे अनिवार्य रूप से दर्ज
करने का अनुरोध किया गया। घर-घर पहुंची आजीविका मिशन की महिलाओं को नागरिकों ने
मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर वार्डवार समस्याएं नोट कर जोन
के संबंधित अधिकारियों को भेजी गई, ताकि उनका निराकरण किया जा सके।