भिलाई. देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर
है. हमारे भिलाई के मैत्रीबाग चिड़ियाघर में व्हाइट टाइगर रोमा ने दो नर शावकों को
जन्म दिया है, दोनों शावकों का जन्म 8 सितंबर को हुआ
था। इससे पहले सफेद बाघ रक्षा ने भी 28 अप्रैल को तीन शावकों को जन्म दिया
था। अब मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या 10 हो गई है।
पर्यटक इन्हें 5 जनवरी से देख सकेंगे।
• 8 सितंबर 2023 को दो नर
शावकों का जन्म हुआ
• वर्ष 2023 में 28
अप्रैल को मैत्री बाग में तीन शावकों का जन्म हुआ है।
• शावक की माँ रोमा वर्तमान में 09
वर्ष की है
• मां रोमा ने पिछले 4.5
महीने से बच्चों का पालन-पोषण किया है
• वन्यजीव विशेषज्ञ, भिलाई
मैत्री बाग प्रभारी एवं उप महाप्रबंधक (उद्यान) डॉ. एनके जैन ने बताया कि चिड़ियाघर
प्राधिकरण के मार्गदर्शन के अनुसार इन नन्हे शावकों और उनकी मां की देखभाल की गई।
• मैत्री बाग प्रबंधन बाघिन मां रोमा को लगातार पौष्टिक आहार के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के आवश्यक विटामिन और कैल्शियम आदि उपलब्ध करा रहा है।
• अब तक देश के 5 से ज्यादा
चिड़ियाघरों में सफेद बाघों की अदला-बदली हो चुकी है।
• मैत्री बाग की एक प्रशिक्षित टीम
चौबीसों घंटे मां और शावकों पर नजर रख रही है और उनकी देखभाल में लगी हुई है.
• ज्ञात हो कि एक अन्य सफेद बाघिन 'रक्षा'
ने 28
अप्रैल, 2023 को 03 छोटे शावकों को जन्म दिया था।
• सितंबर में पैदा हुए दो शावकों के साथ,
मैत्री
बाग में सफेद बाघों की कुल संख्या 10 तक पहुंच गई है।
• 1997 में तरूण और
तापसी के जोड़े को ओडिशा के नंदनकानन चिड़ियाघर से मैत्री बाग चिड़ियाघर लाया गया,
तब
से मैत्री बाग चिड़ियाघर में सफेद शेरों का कुनबा बढ़ गया।
• मैत्री बाग चिड़ियाघर द्वारा देश के 05
चिड़ियाघरों, जवाहरलाल नेहरू प्राणी उद्यान बोकारो, लखनऊ
प्राणी उद्यान, राजकोट प्राणी उद्यान राजकोट, इंदिरा
गांधी प्राणी संग्रहालय इंदौर, प्राणी एवं बचाव केंद्र मुकुंदपुर,
सतना,
मध्य
प्रदेश को 12 से अधिक सफेद शेर दिए गए। .
• वर्तमान में मैत्री बाग चिड़ियाघर में 10
सफेद
शेर हैं।