• नंदनी नगर थाने का निरीक्षण करते दुर्ग
एसएसपी रामगोपाल गर्ग (फाइल फोटो)
दुर्ग. दुर्ग जिले के नंदनी पुलिस थाने
को वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने
के रूप में चुना गया है। यह रैंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा हर साल
निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों को दी जाती है। . वर्ष 2023 के
लिए यह रैंकिंग 05 जनवरी 2024 को वार्षिक
डीजी/आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2024 के दौरान जारी की गई थी। जिसमें दुर्ग
जिले के नदिनी पुलिस स्टेशन को वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ
पुलिस स्टेशन चुना गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल
गर्ग ने बताया कि दुर्ग जिले के नंदिनी थाने को गृह मंत्रालय से सर्वश्रेष्ठ थाने
का पुरस्कार मिला है। पूरे छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुलिस का सिर ऊंचा हुआ है.
यह पुरस्कार मिलने से प्रदेश एवं जिले के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने
की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने जनसेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के
सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।