रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज
राजधानी रायपुर के पाटन सदन पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता
स्वर्गीय नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि
दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और उनके परिवार से
मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से
प्रार्थना की कि उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री
अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि
दी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
0
January 10, 2024