जो निरंतर सीखते रहेंगे वही असली विजेता बनेंगे - राज्यपाल हरिचंदन

 


 

रायपुर-राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन 9 जनवरी को 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब-जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार सीखते रहने वाले ही असली विजेता बनेंगे. छत्तीसगढ़ राज्य तीरंदाजी संघ द्वारा राज्योत्सव मैदान, साइंस कॉलेज, रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत आज राज्यपाल हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में कंपाउंड तीरंदाजी के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर केन्द्रीय जनजातीय कार्य एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

हरिचंदन ने प्रतिस्पर्धियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी तीरंदाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और भविष्य के चैंपियन के रूप में उभरे हैं, लेकिन जो सफल नहीं हो सके, अगर वे चुनौतियों का सामना करें और सर्वश्रेष्ठ की ओर बढ़ें तो निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। हरिचंदन ने कहा. महाभारत और रामायण ग्रंथों में धनुर्विद्या का विशेष उल्लेख मिलता है। उन्होंने महाभारत ग्रंथ में वर्णित अर्जुन और गुरु द्रोणाचार्य के बीच संवाद का जिक्र किया, जिसमें अर्जुन को लक्ष्य पर नजर रखते हुए उसे भेदने की शिक्षा दी गई थी। भगवान राम जैसा कोई धनुर्धर नहीं था। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभिन्न खेलों के साथ-साथ हमारे देश ने तीरंदाजी में भी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारे देश के तीरंदाजों ने देश का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि तीरंदाजी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है और सरकार की ओर से भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और वर्ष 2047 तक भारत खेल के क्षेत्र में विकसित हो जायेगा.

 

स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि खेलों में भाग लेना जरूरी है और जो खेलते हैं वही विजेता होते हैं। वनवासी धनुर्विद्या के खेल में निपुण होते हैं। आदिवासी बच्चों को आधुनिक तीरंदाजी खेल की तकनीक में निपुण बनाया जाये। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में स्वागत भाषण छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने दिया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, तीरंदाजी संघ के सुभाष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, प्रशिक्षक, रेफरी, देश के विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ी बालक-बालिकाएं उपस्थित थे.




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.