बालोद. छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग के
बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शुक्रवार को महिला और
उसके दो बच्चों के शव घर में लटके मिले। जिससे इलाके में सनसनी मच गई है. मिली
जानकारी के मुताबिक, भाई-बहन का शव एक फंदे से जबकि मां का शव दूसरे
फंदे से लटक रहा था. आशंका है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद
आत्महत्या कर ली.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुर क्षेत्र
के ग्राम कोचरा निवासी तुमेश्वर साहू मिस्त्री का काम करता है। रोजाना की तरह वह
शुक्रवार को भी अपने काम पर गया था। घर पर उनकी पत्नी हेमलता साहू उम्र 28
साल और उनकी 2 साल की बेटी और 4 साल का बेटा
था। बेटा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक
बताया जा रहा है कि जब तुमेश्वर शाम को घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी
आवाज लगाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वह दीवार फांदकर अंदर चला गया। जब उसने
खिड़की से झांककर देखा तो कमरे के अंदर उसकी पत्नी और बच्चों के शव लटके हुए थे।
पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर
पहुंच गई। उन्होंने तीनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि कमरे में एक हुक पर महिला और दूसरे हुक पर साड़ी से बच्चों का
शव लटक रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में कोई झगड़ा नहीं हुआ था,
लेकिन
वे इस बात से हैरान हैं कि हेमलता साहू ने दो बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम क्यों
उठाया. वे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पति भी सदमे में है.
परिवार में गमगीन माहौल है.