नींबू-मिर्च लटकाने के हैं वैज्ञानिक कारण, जानें क्या हैं फायदे



 

अक्सर हम देखते हैं कि लोग किसी भी दुकान, घर या प्रतिष्ठान के बाहर नींबू और मिर्च लटका देते हैं। ऐसी मान्यता है कि घर पर नींबू-मिर्च लटकाने से बुरी नजर नहीं लगती। ऐसा माना जाता है कि नींबू का खट्टा और मिर्च का तीखा स्वाद बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता को तोड़ देता है। जिसके कारण वह काफी समय तक अपना घर या दुकान नहीं देख पाते हैं।

 

    वहीं इसके पीछे एक वैज्ञानिक मान्यता भी है, जब हम मिर्च, नींबू जैसी चीजें देखते हैं तो लोगों के मन में उसका स्वाद आने लगता है जिसके कारण वे ज्यादा देर तक इसे देख नहीं पाते हैं और तुरंत ध्यान भटका देते हैं। उनका ध्यान उधर से.

 

इसके अलावा यह भी माना जाता है कि नींबू मिर्च में कीटनाशक गुण होते हैं और इसे लटकाने से वातावरण शुद्ध रहता है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि नींबू आसपास फैली नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नींबू का पेड़ होता है वहां किसी भी प्रकार की कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं होती, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

नींबू मिर्च लटकाने के फायदे

 

वैज्ञानिक दृष्टि से नींबू-मिर्च लटकाने के कई फायदे हैं। दरअसल, नींबू एक खट्टा पदार्थ है और मिर्च बहुत तीखी होती है। नींबू के खट्टेपन और मिर्च के तीखेपन के कारण जब इसे दरवाजे पर लटकाया जाता है तो इसकी खट्टी और तीखी गंध मक्खियों, मच्छरों और कीड़ों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। इस तरह घर के लोग कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं।

 

...इसलिए नहीं लगती बुरी नजर!

 

जैसे ही कोई व्यक्ति खट्टा नींबू और तीखी मिर्च देखता है तो उसे इनका स्वाद महसूस होने लगता है, जिससे उसका ध्यान भटक जाता है। ऐसे में बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता भंग हो जाती है। इसीलिए कहा जाता है कि नींबू-मिर्च लटकाने से घर पर बुरी नजर नहीं लगती।

 

नींबू आसपास के वातावरण को भी ताजगी प्रदान करता है। नींबू मिर्च में कीटनाशक गुण होते हैं जिसके कारण यह वातावरण को भी शुद्ध रखता है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.