आज का राशिफल: मकर राशि वालों के लिए अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, कर्क राशि वालों को व्यापार या करियर संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


 



मेष: घर में मांगलिक कार्य सफल होने के योग हैं, निजी कार्यों में नीतिगत निर्णय लेने से लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। 


वृषभ: स्वास्थ्य को लेकर आप बेहतर स्थिति में रहेंगे, करियर को लेकर अगर आपने कोई रणनीति बनाई है तो आज उसे शुरू कर सकते हैं, परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। नदी में दीपक प्रवाहित करें।


मिथुन: आज धैर्य और दृढ़ता के लिए आपकी प्रशंसा होगी और दूसरों से सम्मान मिलेगा, नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि, बोनस और पदोन्नति मिल सकती है। बहते पानी में जौ प्रवाहित करें। 


कर्क: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव से कार्यक्षमता प्रभावित नहीं होगी। व्यापार या करियर से जुड़ी सभी दुविधाएं दूर होंगी। व्यापार से जुड़ी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। आय में बाधा आएगी। गायत्री मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा। सिंह: पुराने रिश्तों के सभी गिले-शिकवे दूर होने वाले हैं। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के साथ ही अटका हुआ धन मिलने की भी संभावना है।

मां भगवती की आराधना करें

 

कन्या: परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान को लेकर लिया गया कोई निर्णय गलत साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा।

घर के मुख्य द्वार की पूजा करें

 

तुला: आय के नए स्रोत बनेंगे, भाग्योदय के भी योग हैं। प्रोफेशन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास तेज करने होंगे। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी।

हनुमान जी की आराधना करें

 

वृश्चिक: दूसरों की राय को नजरअंदाज न करें, धन का आगमन होगा, सही दिशा में निवेश कर पाएंगे, पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के लिए यात्रा के योग हैं।

अथर्वशीर्ष का पाठ करें

 

धनु: आज आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। योजना के अनुसार काम करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें

 

मकर: दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे। जीवन स्तर में सुधार आएगा। फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है। कुछ समय मेहमाननवाज़ी में भी व्यतीत हो सकता है।

 

घर में हवन करना लाभकारी रहेगा

 

कुंभ: व्यापारियों के लिए दिन बेहतर है, परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा, संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा, नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

 

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

 

मीन: व्यापार में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

 

श्री सूक्त का पाठ करें




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.