रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद
भाजपा ने अपने वादे के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1
हजार
रुपए देने का वादा किया था। फॉर्म भी भरे गए और महिलाओं को पैसे भी मिले। लेकिन कई
महिलाएं इस योजना से नहीं जुड़ पाईं, किसी कारण से वे योजना का फॉर्म नहीं
भर पाईं और इस योजना से वंचित रह गईं। ऐसे में राज्य सरकार एक बार फिर फॉर्म भरने
का मौका देगी और पात्र महिलाएं इस योजना से जुड़ सकेंगी।
आपको बता दें,
महतारी
वंदन योजना का लाभ मिले 10 महीने हो चुके हैं। इस बीच विभाग के
मंत्री ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक बार फिर आवेदन के लिए
जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। इसके साथ ही फिर से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 70
लाख
महिलाओं ने किया था आवेदन जब महतारी वंदन योजना की शुरुआत हुई थी, उस
समय बहुत बड़े पैमाने पर फॉर्म भरे गए थे। उस समय करीब 70 लाख महिलाओं ने
फॉर्म भरा था।
फॉर्म में पात्र और अपात्र महिलाओं की सूची जारी की गई और पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार की राशि उनके खाते में दी जा रही है। पात्र महिलाओं को दिया जा रहा है एक और मौका महतारी वंदन योजना के लिए जब फॉर्म भरा गया था, तब समय सीमित था, इसलिए कई जरूरतमंद पात्र महिलाओं ने आवेदन नहीं किया। जब तक उन्हें आवेदन के बारे में पता चला, तब तक अंतिम तिथि निकल चुकी थी। ऐसे में सरकार इन पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ देने के लिए एक और मौका देगी और इसके लिए जल्द ही फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।